अध्यापक संघ ने सरकार की नीतियों पर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ खंड साहा की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान भाई बनारसी दास ने की। संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर साहा में हुई बैठक में खंड प्रधान ने परीक्षाओं के नजदीक होने पर शिक्षा विभाग द्वारा दूसरे विद्यालयों में मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को भेजने का विरोध किया गया। विभाग द्वारा प्राइमरी स्कूलों में प्रत्येक कार्य ऑनलाइन करने के आदेश दिए हैं, जबकि इन विद्यालयों में कंप्यूटर और क्लर्क की कोई सुविधा नहीं है। अगर शिक्षक यह कार्य बाहर से करवाते हैं, तो उसके लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में ऑनलाइन व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं हो सकती। संघ ने सरकार की एनपीएस व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन नीति को बहाल किया जाए, विद्यालयों में साल 2005-06 से लगे हुऐ चौकीदारों के लिए डीसी रेट की मांग करता है क्योंकि इनके मानदेय में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस अवसर पर कमल किशोर, सोमनाथ, सुरेश कुमार, तरसेम कुमार, देवेंद्र कुमार नूनवाल, निर्मल सिंह, मोहन लाल, संदीप कुमार, सुखविंद्र सिंह, अनिल कुमार, संजीव कुमार, तिलक सिंह, भूपिंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।