फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके में लगे राष्ट्रपति शासन, पाक पर करें हमला : मुलतानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के कैंप पर आतंकी हमले के विरोध में पूर्व सैनिकों ने फूंका पाक का झंडा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
जम्मू-कश्मीर में गत दिवस सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के विरोध में पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान का झंडा फूंका और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान में चल रहे आतंकी शिविरों पर हमला करने और जम्मू एंड कश्मीर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग रखी।
विज्ञापन

एक्स सर्विसमेन वेलफेयर कमेटी के बैनर तले प्रधान सूबेदार अतर सिंह मुल्तानी की अगुवाई में रिटायर्ड सैनिकों ने सिटी के पॉलीटेक्निक चौक पर पाकिस्तान का झंडा फूंककर नाराजगी जताई। इस दौरान पूर्व सैनिक अतर सिंह मुल्तानी ने कहा कि जम्मू में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले से पूरा देश नाराज व दुखी है। पूर्व सैनिक इस कायरता पूर्ण हरकत से काफी आहत है, जिसके विरोध में पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान का झंडा फूंककर विरोध जताया है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश की सरकार को अब बिना सोचे समझे बिना किसी देरी के पाकिस्तान में चल रहे आतंकी शिविरों पर हमला कर उन्हें नष्ट करना होगा और देश वासियों की सुरक्षा ऐसे ही करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें