फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्नल के के बगीचे में दो फुट से अधिक लंबी तोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट।
बागवानी के शौकीन रिटायर्ड कर्नल आरडी सिंह ने घर में ही बेहतर तरीके से बागवानी करते हुए दो फुट से अधिक लंबी तोरी हासिल की है। तोरी की बेल की देखभाल व समय पर खाद व पानी देकर उनके यहां एक नहीं बल्कि कई लंबी तोरियों का उत्पादन किया है। वह बताते हैं कि उन्हें घर में बागवानी का शौक है और इसी के चलते सीजनल सब्जियां वह घर में बीजते हैं। दो फुट लंबी तोरी को देखने के लिए डिफेंस कालोनी स्थित उनके घर में आसपास लोग भी जुटे जबकि कर्नल सिंह ने सोशल मीडिया पर भी अपनी इस उपलब्धि हो सांझा किया है।
विज्ञापन

कर्नल आरडी सिंह ने कहा कि कुछ माह पहले ही उन्होंने घर के बगीचे में तोरी का बीज बोया था और बेल की पूरी तरह से उनके द्वारा देखभाल की गई थी। इस सीजन में सबसे बड़ी दो फुट से अधिक लंबी तोरी का उत्पादन हुआ है जिससे वह बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष उनके घर के बगीचे में ही तीन फुट लंबी मूली का उगी थी। कर्नल सिंह कालोनी के अन्य लोगों को भी घरों में थोड़ी सी जगह बागवानी के लिए इस्तेमाल करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि सब्जियों का उत्पादन हर घर में किया जाए तो इससे लोगों को ही फायदा होगा और उन्हें इनके महत्व का पता चल सकेगा। साथ ही वह ताजी सब्जी का स्वाद भी चक सकते हैं। बता दें कि कर्नल सिंह समाज सेवी कार्यों में भी अग्रणी है और वह 102 बार रक्तदान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें