संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। फिरोजपुर मंडल के अधीन साहनेवाल और अमृतसर रेल खंड पर गोराया रेलवे स्टेशन पर सिग्नल से संबंधित कार्य किया जाएगा। इस कारण 11 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि उक्त कार्य के चलते ट्रेन नंबर 12497 व 98 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 16 दिसंबर को रद्द रहेगी।
बीच रास्ते रोककर संचालन : ट्रेन नंबर 22429 दिल्ली-पठानकोट 16 दिसंबर को 140 मिनट की देरी से संचालित होगी। ट्रेन को दिल्ली मंडल में 40, अंबाला में 40 और फिरोजपुर मंडल में 60 मिनट तक रोककर चलाया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 11057 मुंबई-अमृतसर 14 दिसंबर को 140 मिनट बीच रास्ते रोककर, 14673 जयनगर-अमृतसर 15 दिसंबर को 100 मिनट, 12920 कटरा-डॉ.आंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस को 95 मिनट, 22446 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल को 85 मिनट, 14674 अमृतसर-जयनगर को 85 मिनट और ट्रेन नंबर 12472 कटरा-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस को फिरोजपुर मंडल में 40 मिनट तक रोककर चलाया जाएगा।
बदले मार्ग से संचालित : ट्रेन नंबर 22479 नई दिल्ली-लोहिया खास 16 दिसंबर को लुधियाना-फिल्लौर-नकोदर के रास्ते संचालित होगी। इसी प्रकार 19612 अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस 16 दिसंबर को जालंधर सिटी-कपूरथला के रास्ते लोहिया खास तक जाएगी।