शूटिंग प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी। अकादमी
- फोटो : एक्सप्रेसवे पर जगटापुर के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
मुलाना। मुलाना के खिलाड़ियों ने ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया। खिलाड़ी विभिन्न स्कूलों का प्रतिनिधित्व करते हुए मैदान में उतरे और बेहतरीन प्रदर्शन किया। कोच प्रिंस राणा ने बताया कि एकेडमी के कुल 28 खिलाड़ियों ने खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें से 11 खिलाड़ियों ने राइफल और पिस्टल के इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इन टॉप खिलाड़ियों का चयन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की शूटिंग प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। अब ये खिलाड़ी जिला स्तरीय मुकाबलों में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।