फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत की फाइबर शीट काटकर दुकान में घुसे चोरों ने लाखों की एलइडी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने गीता नगरी में स्थित इलेक्ट्रानिक की दुकान की छत पर लगी फाइबर काटकर 11 एलईडी 15 हजार रुपये और कुछ ओवन चोरी कर लिए। शनिवार को जब दुकानदार ने दुकान खोली तो सामान बिखरा हुआ था और एलईडी और ओवन गायब था। सूचना पर पहुंची चौकी बलदेवनगर पुलिस ने मुआयने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। सुराग जुटाने के लिए फोरेंसिक क्राइम एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व सीआइए का सहयोग लिया गया लेकिन देर शाम तक मामला अनसुलझा रहा।
विज्ञापन

बसंत विहार वासी दुकान मालिक राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गीता नगरी में दुकान है। शुक्रवार रात को दुकान बंद कर घर गए थे। शनिवार सुबह दुकान खोली तो गल्ला खुला था उसमें से करीब 15 हजार रुपये गायब थे। छत पर जाकर देखा तो दरवाजे पर लगी फाइबर शीट टूटी थी। इसी रास्ते चोर सीढ़ियों से नीचे आए और सामान लेकर वापस गए। राजेंद्र के अनुसार कुछ दिन पूर्व दुकान में लगे सीसीटीवी खराब हो गए थे। उन्होंने वारदात में किसी दुकान के भेदी के शामिल होने का शक जताया है। एएसआइ वरियाम सिंह के अनुसार दुकान के सीसीटीवी खराब होने के कारण पड़ोस व आवागमन पर लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें