फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 11.7 एमएम बारिश, मौसम सुहावना

Sun, 22 Sep 2013 12:22 AM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शहर में शनिवार सुबह हुई बारिश ने जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं सड़कों पर पानी जमा भरने से लोगों को मुश्किलों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ट्विनसिटी में शनिवार को करीब 11.7 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है, जो कुछ दिनों तक ऐसे ही रह सकता है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से निजात मिली, लेकिन परेशान भी होना पड़ा।

सबसे बुरा हाल बीडी फ्लोर मिल के पीछे की कॉलोनियों का रहा, जहां सड़कों पर जलभराव दूसरे इलाकों से ज्यादा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले चौबीस घंटों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


बारिश होते ही बत्ती गुल
बारिश शुरू होते ही बिजली विभाग ने कट लगा दिया। कुछ क्षेत्रों की बिजली तो रिस्टोर कर दी गई, लेकिन काफी क्षेत्रों में घंटों बाद बिजली सप्लाई चालू की गई। कैंट राय मार्केट, सिसिल होटल, पुराना बर्फ खाना, बीआई मेस रोड, आयकर कलोनी, पेरिस होटल क्षेत्र, स्टाफ रोड, सदर बाजार, गांधी मार्केट, निकलसन रोड में सुबह करीब सात बजे से लेकर बारह बजे तक बिजली गुल रही। इस कारण से दुकानदार परेशान रहे।

बीडी फ्लोर मिल के पीछे जल निकासी नहीं
कैंट के बीडी फ्लोर मिल के पीछे बुरे हालात बदतर हैं। यहां पर खाली प्लॉटों में पहले से जमा पानी मुश्किल से सूखा था, जबकि इस बारिश के कारण यह प्लॉट फिर भर गए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं जो रास्ते काफी समय बाद आवाजाही के लिए सूखे, वे फिर से कीचड़ से भर गए। क्षेत्र के निवासियों में सुनीता, आेंकार सिंह, बलवंत सिंह, हरीश बवेजा का कहना है कि क्षेत्र में पानी निकासी नहीं है, जिसके कारण लोग बहुत ही दुखी है। जब तक पानी सूखता नहीं तब तक राहत नहीं मिलती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें