अंबाला सिटी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की ओर से शनिवार को पंचायत भवन के सभागार में सुरक्षा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक अभियंता (एसई) वीके गोयल ने की। तकनीकी कर्मचारियों को बिजली लाइनों पर काम करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और विभागीय नियमों की जानकारी दी गई। अधीक्षक अभियंता ने कर्मचारियों को आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस बैग वितरित किए। उन्होंने बताया कि इन बैगों में उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण हैं। विशेष रूप से हेलमेट में एक सेंसर लगा है, जो किसी भी चालू लाइन के पास जाने पर बिना छुए ही अलार्म बजाने लगता है। इससे कर्मचारी को पहले ही खतरे का आभास हो जाएगा। वीके गोयल ने फील्ड स्टाफ को कहा कि अक्सर देखा गया है कि बारिश के दिनों में बिजली लाइनों पर काम करना चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा दिवस का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को जागरूक करना और नियमों को दोहराना है ताकि शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
अभ्यर्थी अंजलि
अभ्यर्थी अंजलि
अभ्यर्थी अंजलि