अंबाला। तीन साल से ज्यादा समय से एक ही स्टेशन पर ड्यूटी दे रहे करीब 1017 रोडवेज कर्मचारियों की परिवहन विभाग ने स्थानांतरण कर दी है। इस ट्रांसफर में आईएसबीटी दिल्ली समेत हरियाणा के 26 डिपो के कर्मचारी शामिल हैं।
इसमें 73 इंस्पेक्टर, 282 सब इंस्पेक्टर, 19 यार्ड मास्टर, 95 मैकेनिक और 548 क्लर्क शामिल हैं। स्थानांतरण के आदेश परिवहन महानिदेशक सुजान सिंह ने दिए हैं। अब एक सप्ताह के अंदर सभी कर्मचारियों को अपने नए स्थानों पर ज्वाइन करना होगा। दरअसल विभाग ने कुछ समय पहले ही स्थानांतरण को लेकर पोर्टल खोला था, इसके बाद कर्मचारियों ने तय मानकों पर आवेदन किया था।
सबसे अधिक हिसार में ट्रांसफर सब इंस्पेक्टर
सबसे ज्यादा 27 सब इंस्पेक्टरों की ट्रांसफर हिसार से ओर सबसे कम नूंह से एक सब इंस्पेक्टर की ट्रांसफर हुई है। इसी तरह से इंस्पेक्टर के लिए सबसे ज्यादा हिसार, अंबाला और दिल्ली आईएसबीटी के सात इंस्पेक्टर की ट्रांसफर हुई है और सबसे कम पलवल है। यहां से एक भी इंस्पेक्टर की ट्रांसफर नहीं हुई।
इन डिपो से 282 सब इंस्पेक्टर हुए ट्रांसफर
गुरुग्राम से चार, फरीदाबाद से 20, कैथल से 10, पंचकूला से आठ, करनाल से 10, चरखी दादरी से 15, भिवानी से 16, हिसार से 27, रोहतक से 17, सिरसा से 20, अंबाला से 17, सोनीपत से 15, चंडीगढ़ से 11, पलवल से 10, कुरुक्षेत्र से 11, नूंह से एक, फतेहाबाद से छह, झज्जर से 10, पानीपत से 14, दिल्ली आईएसबीटी से सात, यमुनानगर से पांच, जींद से 19, रेवाड़ी से तीन और नारनौल से 9 सब इंस्पेक्टर की ट्रांसफर हुई है।
इन डिपो से 73 इंस्पेक्टर के हुए ट्रांसफर
गुरुग्राम एक, फरीदाबाद दो, कैथल तीन, पंचकूला दो, करनाल तीन, चरखी दादरी एक, भिवानी एक, हिसार सात, रोहतक पांच, सिरसा चार, अंबाला सात, सोनीपत पांच, चंडीगढ़ तीन, कुरुक्षेत्र तीन, नूंह दो, फतेहाबाद पांच, झज्जर एक, पानीपत दो, दिल्ली आईएसबीटी सात, यमुनानगर चार, जींद एक, रेवाड़ी दो और नारनौल से दो इंस्पेक्टर की ट्रांसफर हुई है।
इन डिपो से 19 यार्ड मास्टर की हुई ट्रांसफर
फरीबाद एक, पंचकूला एक, चरखी दादरी एक, भिवानी एक, हिसार एक, रोहतक एक, सिरसा एक, अंबाला 1, सोनीपत एक, पलवल एक, कुरुक्षेत्र एक, फतेहाबाद तीन, पानीपत एक, जींद दो, रेवाड़ी एक और नारनौल से एक यार्ड मास्टर की ट्रांसफर हुई।