फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की डिस्पैच ब्रांच का टूटा प्लास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम दफ्तर की डिस्पैच ब्रांच की छत का प्लास्टर गिरने से बुधवार को क्लर्क जख्मी हो गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बुधवार शाम करीब 5 बजे डिस्पैच ब्रांच की छत का प्लास्टर अचानक क्लर्क राणो के सिर पर आ गिरा। इससे उनके सिर, हाथ व बाजू में चोट आई। उन्हें तुरंत पुराने सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इसके अलावा घटना के दौरान ब्रांच में मौजूद अन्य स्टाफ को भी इस हादसे में मामूली चोटें आई हैं। उल्लेखनीय है नगर निगम भवन पुराना पड़ चुका है और इसके कई ब्रांच के कमरे जर्जर हो चुके हैं। बुधवार को डिस्पैच ब्रांच की क्लर्क राणो साथ ही कई अन्य कर्मचारियों को भी चोटें आई। वहीं इससे पहले भी कई बार नगर निगम की कई ब्रांचों में इसी तरह प्लास्टर टूट कर गिर चुका है। बता दें कि हादसे के वक्त नगर निगम में ज्वाइंट कमिश्नर मौजूद नहीं थे और फिलहाल निगम आयुक्त का तबादला होने के चलते यह पदभार भी ज्वाइंट कमिश्नर सितेंद्र सिवाच ही संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें