फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलवामा आतंकी हमले के बाद मुलाना में कश्मीरी छात्रों के विरोध का मामला-

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना (अंबाला)। पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में सुरक्षा के लिए जहां एमएम यूनिवर्सिटी कैंपस में पुलिस को तैनात किया गया है। वहीं सोमवार को भी कथित रूप से करीब 40 कश्मीरी छात्र मुलाना क्षेत्र से चले गए हैं। रविवार को प्रशासन और छात्रों की मैराथन बैठक के बाद भी कश्मीरी छात्र सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त है। इसके बावजूद छुट्टी का आवेदन कर करीब 40 छात्र चले गये हैं। उधर, सोमवार को दिन भर एमएम यूनिवर्सिटी कैंपस में पुलिस की तैनाती रही और कश्मीरी छात्रों का भरोसा जीतने की भी कोशिश हुई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद मुलाना क्षेत्र में मुनादी करवाकर कश्मीरी छात्रों को 24 घंटों में क्षेत्र छोड़कर जाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद से ही मुलाना में रह रहे कश्मीरी छात्रों व अन्य में दहशत का माहौल रहा। इसी दौरान कश्मीरी छात्रों से मारपीट के दो वीडियो भी वायरल किए गए, जिसके बाद मामला और बिगड़ गया। हालांकि रविवार को डीसी शरणदीप कौर बराड़ व एसपी आस्था मोदी ने कश्मीरी छात्रों के साथ मैराथन बैठक कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया, जिसके बाद कश्मीरी छात्रों ने न जाने का फैसला ले लिया।

कोट्स : 40 छात्रों ने छुट्टी के लिए किया है आवेदन
करीब 40 छात्रों ने कॉलेज में छुट्टी के लिए आवेदन किया है। यदि वह यहां से जाना चाहते हैं तो यह उनकी मर्जी है। फिलहाल करीब 40 विद्यार्थियों के यहां से जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुधीर तनेजा, डीएसपी, बराड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें