फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी के सिद्धांतों पर हुई प्रतियोगिता, ईमानदारी समूह प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी के सिद्धांतों पर हुई प्रतियोगिता, ईमानदारी समूह प्रथम
विज्ञापन

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में तुलसी शिक्षण संस्थान में हुआ आयोजन
फोटो नंबर----9
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर शहर के तुलसी शिक्षण संस्थान में साहित्यिक प्रकोष्ठ की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित कार्यों प्रश्नों पर ही प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए बनाए गए पांच समूहों का नाम गांधी के सिद्धांतों पर ही रखा गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से सभी को उनके जीवन, शिक्षा व सिद्धांतों की जानकारी प्राप्त हुई। प्रत्येक टीम का प्रदर्शन बहुत ही प्रभावशाली रहा। इसके उपरांत निर्णायक मंडल ने विजेता छात्राओं के नाम घोषित किए। इनमें ईमानदारी समूह प्रथम, अहिंसा समूह द्वितीय व सच्चाई समूह तृतीय स्थान पर रहा। इसके बाद प्राचार्य डॉ. कीर्ति मुंजाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें महात्मा गांधी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए कि हम भी अपने देश से सच्चा प्रेम करें व अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक करें। अंत में दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें