कल्चर फेस्ट आज, 600 विद्यार्थी लेंगे भाग
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतरहेड़ी में होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कल्चर शहजादपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतरेहड़ी में 30 अक्तूबर को जिला स्तरीय कल्चर फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के 6 खंडों से लगभग 600 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। मुख्यातिथि के रूप में डीईओ उमा शर्मा शामिल होंगी। प्रिंसिपल कुलभूषण सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में डांस, सांझी, हरियाणवी गीत, रागिनी, नाटक मंचन तथा क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विजेता विद्यार्थियों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
गौरतलब है कि 6 अक्तूबर को इसी स्कूल में खंड स्तरीय कल्चर फेस्ट 2018 का आयोजन किया गया था, जिसके सफल संचालन से प्रभावित होकर उच्च अधिकारियों ने जिला स्तर की प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी भी पतरेहड़ी स्कूल को सौंपी है। पहली बार जिला स्तर के इतने बड़े समारोह की जिम्मेदारी किसी ग्रामीण स्कूल को सौंपी गई है।