फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्प्रिंग फील्ड स्कूल मामले में पीटर की गिरफ्तारी में देरी पर इनसो ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्प्रिंग फील्ड स्कूल मामले में आरोपी की गिरफ्तारी में देरी पर इनसो ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। प्रदेश में बढ़ रही रेप की घटनाओं के विरोध में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे इनसो कार्यकर्ता डीसी कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान इनसो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विवेक चौधरी ने कहा कि इन दिनों प्रदेश में यौन शोषण की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।प्रधानमंत्री से सम्मानित रेवाड़ी की छात्रा से गैंगरेप होना शर्मनाक है। विवेक ने कहा कि शहर के चंडीगढ़ रोड पर स्थित स्प्रिंग फील्ड में वार्डन पीटर द्वारा बच्चों के साथ अश्लील हरकतों के मामले में उस पर मामला तो दर्ज है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई। उन्होंने स्कूल व प्रशासन पर पीटर को भगाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जब मामला तूल पकड़ गया तो आनन-फानन में एसआईटी गठित कर दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल मैनेजमेंट द्वारा पीड़ित बच्चों के अभिभावकों को डराया जा रहा है और बच्चों को स्कूल से निकाला भी जा रहा है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से पूछा कि हर मामले में देरी का क्या कारण है। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों के सामने घुटने क्यों टेक रही है। उन्होंने मंगलवार को सीटीएम सुशील कुमार को ज्ञापन सौंप स्प्रिंग फील्ड स्कूल मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें