फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क मांगने पर नगर निगम में लाइसेंस क्लर्क किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के नगर निगम में कार्यरत रेंट एवं लाइसेंस लिपिक सुरेंद्र कुमार को सोमवार को नगर निगम आयुक्त एवं प्रशासक धर्मवीर सिंह द्वारा निलंबित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र के खिलाफ काम के बदले सुविधा शुल्क लेने की शिकायत निगम आयुक्त के पास आई थी। नेत्र रोड विशेषज्ञ डॉक्टर महेश मनोचा ने शिकायत की थी कि आरोपी उससे काम के बदले रुपयों की मांग कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरेंद्र ने उनसे चार हजार रुपये सुविधा शुल्क के लिए और चक्कर कटवाने के बावजूद उनका काम भी नहीं किया। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र के खिलाफ निगम आयुक्त के पास पहले भी कई शिकायतें आ चुकी थी। सोमवार को इसी के तहत निगम आयुक्त एवं प्रशासक धर्मवीर ने सुरेंद्र को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


रेंट एवं लाइसेंस लिपिक सुरेंद्र कुमार के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिनमें से एक शिकायत डॉक्टर महेश मनोचा की भी थी। जिसके तहत सोमवार को सुरेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

-धर्मवीर सिंह, निगम आयुक्त एवं प्रशासक, नगर निगम अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें