फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस लाख के जेवरात छीनने का आरोपी काबू, चार दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चालीस लाख के जेवरात छीनने का आरोपी काबू, चार दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। थाना बलदेव नगर क्षेत्र स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम अग्रसेन चौकके निकट से करीब चालीस लाख रुपये के सोने के जेवरात छीनने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी से जेवरात बरामद किए गए हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस मामले में अन्य आरोपियाें की तलाश जारी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ऋषभ निवासी पुराना डाकखाना अंबाला शहर ने थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी अन्य आरोपियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उसके शोरूम से 10 ग्राम के 40 सोने के सिक्के, 25 ग्राम के 9 सिक्के, 3 अंगूठियां, 2 चेन, 6 ब्रेसलेट और 2 कड़े समेत काफी आभूषण लेकर फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस में दी। नाकेबंदी कर पुलिस ने इस मामले में एक आरेापी का काबू किया। आरोपी की पहचान राजकुमार निवासी मोजी कालोनी दयाल एनक्लेव थाना डाबा रोड लुधियाना, पंजाब को गिरफ्तार कर थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज किया। पुलिस ने जेवरात भी बरामद किए हैं। बलदेव नगर थाना प्रभारी रजनीश यादव ने बताया कि पुलिस रिमांड में आरोपी से उसके साथी के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस अन्य आरोपी की तलाश में है, जबकि जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें