फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- गांव उज्ज्ल के नजदीक सड़क किनारे मिले महिला के शव का मामला-

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी पांच दिन के रिमांड पर, साथियों की तलाश और कार बरामद करेगी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़ (अंबाला)।
गत 22 फरवरी को गांव उज्जल के नजदीक झाड़ियों से मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान नगला छिद्दू एटा यूपी निवासी अजय के रूप में हुई है, जबकि महिला हापुड़ निवासी शशि थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने दो साथियों के नाम भी लिए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस दौरान पुलिस जहां इस वारदात में शामिल उसके अन्य साथियों के बारे जानकारी जुटाएगी वहीं उस कार को भी बरामद करेगी जो वारदात में इस्तेमाल की गई।
सीआईए ग्रामीण इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलभूषण ने बताया कि गत 22 फरवरी को नारायणगढ़ क्षेत्र के गांव उज्जल के नजदीक सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिला था। जांच के दौरान सीआईए को महिला की पहचान यूपी के हापुड़ क्षेत्र की शशि के रूप में हुई थी, जो पुलिस की गिरफ्त में आए नगला छिद्दू जिला एटा (यूपी) निवासी अजय के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। इंस्पेक्टर कुलभूषण के अनुसार अजय ने माना कि शशि की गला घोंटकर हत्या की और शव को लावारिस हालत में नारायणगढ़ क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान अजय नेे छोटी बच्ची को हिमाचल के कालाअंब क्षेत्र में सैनवाला के नजदीक छोड़ दिया था। बच्ची के हाथ में एक सिमकार्ड का रैपर मिला था, जिसके बाद पुलिस ने कंपनी से संपर्क साधा। इसी मामले में बच्ची का डीएनए टेस्ट भी पुलिस कराएगी। ज्ञात रहे कि पुलिस की एक टीम 27 फरवरी को ही अजय को पकड़ने के इरादे से यूपी के एटा गई थी लेकिन वहां एक दुर्घटना में न केवल एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई अपितु एक थानेदार अभी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे सीआईए प्रभारी कुलभूषण के मुताबिक शुरूआती पूछताछ में अजय ने इस वारदात में दो अपने अन्य साथियों का खुलासा किया है। प्रभारी के मुताबिक अजय का एक सहयोगी उसका नजदीकी भी बताया जा रहा है। वहीं पुलिस का दावा है कि दूसरी महिला की हत्या मामले को भी जल्द ट्रैस किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें