फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ के बाद मारा थप्पड़, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट।
दयाल बाग चौक पर वीरवार देर रात को एक युवक द्वारा रंजिशन युवती को सरे बाजार छेड़छाड़ करने के बाद मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि युवती ऑटो का इंतजार कर रही थी कि अचानक से बाइक पर आए युवक ने पहले तो युवती से बातचीत की और देखते ही देखते छेड़छाड़ करने लगा। युवती से बहस को देखकर लोगों का जमावड़ा लग गया। इतने में लोग समझ पाते कि युवक ने युवती के थप्पड़ मारकर मौके से फरार हो गया। मारपीट के बाद युवती ने शोर भी मचाया, मगर भीड़ का फायदा उठाकर युवक चला गया। युवती का कहना था कि युवक काफी समय से उसका पीछा करता है। शुक्रवार को वह दयाल बाग से बब्याल अपने घर जा रही थी तो अचानक से बाइक पर आए युवक ने बहस शुरू कर दी। इतने में सूचना पाकर पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंचे तो युवती मौके से चली गई। पुलिस का कहना है कि उनके पास युवती की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है, अगर कोई शिकायत आती है तो उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें