अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। भारत विकास परिषद नगर शाखा अंबाला सिटी की ओर से मनाए जा रहे पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जीयो गीता पार्क सेक्टर-8 में औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में विधायक असीम गोयल मुख्य अतिथि रहे। यह कार्यक्रम अर्बन एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-8 अंबाला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस मौके पर सिटी विधायक असीम गोयल ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण आज पृथ्वी पर ग्लोबल वार्मिंग का खतरा पैदा हो गया है। ओजोन परत के पतला हो जाने के कारण सूर्य की पैराबैंगनी किरणें हमारे शरीर पर दुष्प्रभाव डाल रही हैं। इस समस्या का समाधान केवल मात्र पौधरोपण है। इसी कड़ी में जग्गी कालोनी में बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें बच्चों ने ड्राइंग के माध्यम से पेड़ों की कटाई से होने वाले नुकसान को दर्शाया।