फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-- दो समाचार --

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा प्रदेश में अमित शाह के दौरों के चलते रविवार को शहर के रेस्ट हाउस मेें एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार ने की। कार्यक्रम में यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा मुख्यातिथि रहे। जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल ने बताया कि 2 से लेकर 4 अगस्त तक हरियाणा प्रदेश में आल इंडियाध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम होंगे। इसके तहत प्रथम कार्यक्रम 2 अगस्त को रोहतक में होगा। इसके तहत प्रदेश की कोर ग्रुप व विधायक दल की बैठकें भी होंगी। विधायक घनश्याम ने बताया कि वह सीएम द्वारा लगाई अपनी ड्यूटियों के तहत अंबाला में गौशालाओं की स्थिति, बिजली निगम द्वारा सरकारी कार्यालयों में दी जा रही बिजली व उसके भुगतान की जानकारी, आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत व राशन वितरण प्रणाली तथा ग्राम सचिवालय की कमियों के रखरखाव बारे जानकारी देना होगा।
विज्ञापन


गोरक्षा दल की बैठक हुई
अंबाला सिटी। गोरक्षा दल ने अपने सदस्यता अभियान के तहत शहर के शुक्लकुंड रोड स्थित एक निजी पैलेस में गौरक्षा दल से जुडे़ सभी गोभक्तों ने एक मीटिंग का आयोजन किया। प्रदेश के जिला प्रधान जगदेव सिंह, चेयरमैन कर्णदीप शर्मा, महामंत्री सतीश सेठ, उपप्रधान कीरतपाल झांडी बैठक में मौजूद रहे। चेयरमैन कर्णदीप शर्मा ने बैठक में पहुंचे नए युवाओं को गोसेवा व रक्षा के प्रति जागरूक किया। मीटिंग में 20 युवाओं ने गोरक्षा दल अंबाला के साथ जुड़ कर गोसेवा व रक्षा का संकल्प लिया। नए सदस्यों में से ही बीमार व जख्मी गोवंश के इलाज हेतु 6 सदस्यों ने आगे बढ़कर इलाज कार्यकारिणी में अपना नाम लिखवाया। बैठक में गोरक्षा दल अंबाला से मनोज सेठ, अजय, सुभाष शर्मा, नवीन शर्मा, हिमांशु, मलकीत धीमान, विवेक आहुजा, धीरज पाठक, सौरव फौजी, प्रितपाल, राहुल हांडा, शुभम जांगड़ा, जस्सी, विकास शर्मा, सुभाष शर्मा, विकास धीमान, विजय प्रताप, पंकज शर्मा, बलविंद्र दत्त, कुलविंद्र काला, मनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें