फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक जख्मी, अस्पताल में दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नदी मोहल्ला के रहने वाले राजन सड़क हादसे में घायल हो गए। घायल को ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां उनको उपचार के लिए दाखिल किया गया है। जानकारी के अनुसार राजन बीते रोज देर शाम अपने घर से निकला था परंतु जब देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो उसके बड़े भाई बलदेव राज ने उसके साथ किसी अनहोनी घटना घट जाने की आशंका से रात में ही उसे इधर-उधर खोजना शुरू कर दिया लेकिन रात का समय होने के कारण उन्हें अपने छोटे भाई राजन का कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह 9 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनका छोटा भाई राजन सौंडा रोड पर रात के समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी हो गया है, जिसे ट्रामा सेंटर लाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें