अंबाला सिटी। केपीएके महाविद्यालय अंबाला सिटी की प्रबंधक समिति का चुनाव आगामी तीन वर्ष के लिए जेएस नैन की अध्यक्षता में सर्वसम्मत्ति से हुआ। चुनावों में जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान राजिंदर नाथ को सर्वसम्मत्ति से प्रधान चुना गया। इनके अलावा आदेश कुमार को उपप्रधान, जेएस नैन व शिक्षाविद डॉ. विवेक कोहली को प्रबंधक चुना गया। सभी सदस्यों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।