अंबाला सिटी। मिशन एडमिशन के तहत शनिवार को छुट्टी के दिन भी विभागीय आदेशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले की प्रक्रिया जारी रही। रिक्त सीटों के लिए अंतिम दिन 30 अगस्त को कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुल 17 छात्रों द्वारा ट्रेड ली गई। इसके अनुसार राजकीय आईटीआई में 1015 छात्रों ने दाखिला ले लिया है और अभी मात्र 173 सीटें ही रिक्त रह गई हैं।