फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- परिवार के साथ उतरते समय स्वचालित सीढिय़ों में आया किशोर का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वचालित सीढ़ियों से गिरा किशोर, बाजू टूटी
विज्ञापन


अंबाला कैंट।
रेलवे स्टेशन परिसर में लगी स्वचालित सीढ़ियों पर मंगलवार एक बार फिर बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। परिवार के संग स्वचालित सीढ़ियों से उतर रहा किशोर अचानक मशीन चलने से अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि किशोर का हाथ सीढ़ियों के ठीक किनारे में जाकर फंस गया और किशोर दर्द से चिल्लाता रहा। जैसे ही किशोर चीखा तो मौके पर मौजूद सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने कुलियों को बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद किशोर की बाजू बाहर निकाला गया। उसकी बाजूू से खून बह था तुरंत एंबुलेंस की सहायता से उसे कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टर ने किशोर का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अंबाला सिटी अस्पताल रेफर कर दिया। डाक्टर का कहना है कि हादसे में किशोर की बाजू में फ्रैक्चर आया है। परिजनों के अनुसार वह उतर रहे थे कि तो सीढ़ियां बंद थीं और सीढ़ियों के बीच में पहुंचे तो वह चलने लगी और इसी दौरान किशोर गिर गया। हादसे में घायल किशोर की पहचान जौनपुर निवासी 4 वर्षीय आर्यन के रूप में हुई है। हादसे में घायल किशोर के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि वह हिमाचल के कालाअम्ब में एक फैक्ट्री के अंदर काम करता है। मंगलवार तड़के चार बजे वह ट्रेन से उतरने के बाद वह कालाअंब की बस के लिए स्टेशन पर लगी स्वचालित सीढ़ियों से उतर रहा था। अचानक यह हादसा हो गया। गनीमत रही कि स्टेशन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरीश शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे और पहले पॉवर हाउस से स्वचालित सीढ़ियों को बंद करवाया और अन्य कर्मचारियों व आरपीएफ की मदद से किशोर को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


पंद्रह दिन पहले बच्चे की भी हुई थी मौत
स्टेशन परिसर में लगी स्वचालित सीढ़ियों से गिरकर घायल होने का यह पहला मामला नहीं है। विगत दिवस भी सीढ़ियों से उतरते समय महिला यात्री की गोद से नौ माह का बच्चा छूट गया था और उसकी मौत हो गई थी। ये बच्चा भी स्वचालित मशीन से लुढ़कता हुआ नीचे जा गिरा और खून से लथपथ हो गया। इस हादसे के बाद रेलवे की ओर से बकायदा सीढ़ियों पर ध्यानपूर्वक नीचे उतरने का चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें