फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच परीक्षा केंद्रों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच परीक्षा केंद्रों पर 879 उम्मीदवार देंगे ऑनलाइन परीक्षा
विज्ञापन

अंबाला सिटी।
एसडीएम सतेंद्र सिवाच ने कहा कि 25 जून को अंबाला में आयोजित होने वाली हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की स्वास्थ्य विभाग के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद की परीक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरा कर लिए गए है। यह परीक्षा ऑनलाईन होगी और इसके लिए ग्लैक्सी ग्लोबल संस्थान मुलाना में 3, श्रीराम ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल संस्थान तथा ग्लेक्सी ग्लोबल में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एसडीएम इस परीक्षा के प्रबंधों को लेकर अपने कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन परीक्षा केंद्रों पर 879 उम्मीदवार आनलाइन परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र में प्रात: सत्र में 10:30 बजे से 12 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र में 3 बजे से 4:30 बजे तक परीक्षा ली जाएगी। परीक्षार्थी को परीक्षा आरंभ होने से कम से कम एक घंटा पहले प्रवेश करना होगा क्योंकि प्रत्येक परीक्षार्थी की बॉयोमैट्रिक हाजिरी लगेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी को अपने साथ केवल परीक्षा का एडमिट कार्ड और व्यक्तिगत पहचान का कोई दस्तावेज साथ लाना होगा इसके अलावा परीक्षार्थी को पेन, कागज, मोबाइल, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, अगूठी सहित कोई भी सामान अन्दर लेकर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा को नकल रहित और शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक ड्यूटी मेजिस्ट्रेट, हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग का एक-एक प्रतिनिधि तथा ऑनलाइन परीक्षा के लिए अधिकृत एजेंसी का प्रतिनिधि मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें