करनाल। कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी महिला महाविद्यालय में रविवार को महाविद्यालय की आर्य युवती परिषद नशा मुक्ति जागरूकता प्रकोष्ठ और छात्रावास समिति के संयुक्त तत्वावधान में 100 कुंडीय हवन किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने यज्ञ में आहुति डालीं और नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ ग्रहण करते हुए देश और समाज को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया।
इसके बाद नशा मुक्त जीवन यापन शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ योगी सूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष, आर्य युवा समाज के मार्गदर्शन में विधिवत रूप से किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष अत्रेजा चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल हरियाणा की पूर्व महासचिव और हमारे महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष उपस्थित रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्या मीनू शर्मा ने कहा कि यह आयोजन नो नशा नेशन के संदेश के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से किया गया है।