फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन करोड़ से 10 सड़कों का बदलेगा स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सदर बाजार के ईद-र्गिद सड़कों का दायरा चौड़ा होगा और इन्हें नए सिरे से तैयार किया जाएगा, जिससे कि सभी सड़कों का स्वरूप एक समान नजर आए। इन सड़कों को भी तारकोल और बजरी के मिश्रण से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने 10 सड़कों को नए सिरे से तैयार करने के लिए तीन करोड़ की योजना तैयार करके निविदा जारी कर दी है, जिससे कि ठेका जारी होते ही अंबाला छावनी के प्रमुख बाजारों को आपस में जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण किया जा सके। नप के इंजीनियर हरीश शर्मा ने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए पहले ही रुपरेखा तैयार कर ली गई थी, लेकिन आचार संहिता लगी होने के कारण इसकी निविदा जारी नहीं हो पाई थी। अब निविदा जारी होने के बाद सड़कों के निर्माण को लेकर भी कार्यवाही जल्द ही आरंभ हो जाएगी ताकि रिहायशी क्षेत्रों से बाजार की तरफ आने वाले लोगों को भी टूटी और क्षतिग्रस्त सड़कों से निजात मिल सके।
अभी यहां चल रहा काम
मौजूदा समय में सदर बाजार की मुख्य सड़क का निर्माण जारी है जोकि आगामी दो चार दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा निगार सिनेमा के सामने सड़क का निर्माण जारी है। इसी प्रकार सब्जी मंडी, हिल रोड पर भी काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इसके बाद सुभाष पार्क से आलू गोदाम व 12 क्रास रोड की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण आरंभ किया जाएगा ताकि लोगों को आवागमन के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़ा।
विज्ञापन

सामान की गुणवत्ता जांच जारी
नगर परिषद से प्राप्त जानकारी अनुसार जिस जगह से सड़कों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाल कच्चा माल आ रहा है, उसकी गुणवत्ता जांच भी की जा रही है। इस जगह पर कनिष्ठ अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई जोकि सामान निकलने से पहले इसकी जांच करते हैं। वहीं एक टीम कार्यस्थल पर निर्माण के दौरान सेंपल लेती है ताकि कहीं कोई खामी न रह जाए।
वर्जन
अंबाला छावनी की सभी प्रमुख सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है। अब सदर बाजार के ईद-र्गिद जो भी 10 सड़कें हैं, उनको भी नए सिरे से तैयार किया जाएगा। लगभग तीन करोड़ रुपये इन सड़कों पर खर्च होंगे।योजना बनकर इसकी निविदा जारी कर दी गई है और ठेका फाइनल होते ही तुरंत प्रभाव से काम भी शुरु करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें