फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी में 10 सड़कों का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला छावनी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दस सड़कों की मरम्मत के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है। बीते वर्ष जून में इन दस सड़कों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट भेजा गया था जिससे अब सरकार ने जनवरी में मंजूरी प्रदान की है। हरियाणा के उर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए 4.26 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इन सड़कों के बनने से स्थानीय निवासियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इन दस सड़कों की मरम्मत के लिए बीते वर्ष 13 जून को पीडब्ल्यूडी की ओर से एस्टीमेट बनाकर प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया था।
इसकी मंजूरी अब प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष 16 जनवरी को प्रदान की गई है। सड़कों की मरम्मत से शहर व ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को लाभ मिलेगा तथा वाहन चालकों को आने-जाने में बेहतर सुविधा मिलेगी।
इन सड़कों की होगी मरम्मत : पंजोखरा साहिब से धीरा माजरा गांव तक रोड की मरम्मत होगी। इसी प्रकार नारायणगढ़ हाइवे से गांव बरनाला तक रोड की मरम्मत, नारायणगढ़ हाइवे से गांव मंडौर तक रोड की मरम्मत, टुंडला से लिंक रोड स्थानीय मंडी तक, पंजोखरा साहिब से टुंडला तक लिंक रोड की मरम्मत, जगाधरी रोड पर चंदपुरा से मुन्नरहेड़ी तक मरम्मत, एफसीआई गोदाम के निकट रंगिया मंडी-नन्हेड़ा रोड की मरम्मत, इसी तरह जीटी रोड से नन्हेड़ा से रंगिया मंडी रोड की मरम्मत, शाहपुर से मच्छौंडा रोड की मरम्मत तथा जीटी रोड से मच्छौंडा रोड की मरम्मत की जाएगी। इसी प्रकार टांगरी बांध रोड से नई रोड जीटी रोड तक बनाई जा रही है।
विज्ञापन

इस सड़क के जरिए वाहन चालक जगाधरी रोड से होते हुए सीधा जीटी रोड पर निकल पाएंगे। इस रोड के बनने से शाहपुर, मच्छौंडा, चंद्ररपुरी, सुंदर नगर, सेक्टर निवासी, घसीटपुर व अन्य क्षेत्रों के लोगों को छावनी आने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें