फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ढाई करोड़ से बनेंगी 10 सड़कें, राह होगी आसान

विज्ञापन
अंबाला छावनी की क्रॉस रोड नंबरचार। संवाद
विज्ञापन
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। अब छावनी की सड़कों का स्वरूप बदलेगा। नगर परिषद ने 10 सड़कों के निर्माण की कार्रवाई शुरू हो गई है।इसका ठेका भी जारी कर दिया है। ठेकेदार को जगह भी दिखा दी गई है, जिससे कि वह जल्द काम शुरू कर सके। इन 10 सड़कों का निर्माण 2.5 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इन सड़कों के तैयार होने से पूरा सदर क्षेत्र सुविधाओं से सुसज्जित हो जाएगा। सड़कों के निर्माण के बाद सुंदरीकरण का काम किया जाएगा, जिससे कि बाजार आने वाले लोगों को नया बदलाव देखने को मिले।
गौरतलब है कि इन 10 सड़कों के निर्माण को लेकर नगर परिषद ने पहले ही प्रस्ताव तैयार कर लिया था और इसे मान्यता के लिए मुख्यालय भी भेज दिया था। वहीं, निविदा की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी थी, लेकिन आचार संहिता लगते ही इन सड़कों से संबंधित कार्रवाई लंबित हो गई थी।
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा निर्माण
नगर परिषद ने जिन 10 सड़कों के निर्माण को लेकर खाका तैयार किया है। उसमें क्रॉस रोड नंबर 10 पर अशोका होटल से गुप्ता सेल एजेंसी तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार क्रॉस रोड नंबर 8 पर टाटा मोटर निकलसन रोड से सर्राफा बाजार, पुल चमेली चौक तक, आउटर लाई रोड नंबर 11 पर वैष्णो फास्ट फूड से आउटर लार्ज रोड 11 तक, बसंती माता मंदिर के पास मनोज इंटरप्राइजिज से आउटर लार्ज तक, क्रॉस रोड चार से पांच पर जीआरआरडी ज्वेलर्स से मस्जिद तक, आउटर लार्ज रोड नंबर 3 पर रावत कैटरर्स से प्लानर शॉप तक, क्रास रोड 6 गोविंद फैशन हब से क्रॉस रोड नंबर चार पर खुच्चल हैंडलूम तक, क्रॉस रोड नंबर एक पर जगाधरी रोड से सेठ विला तक, क्रॉस रोड नंबर 10 पर अरोड़ा डेयरी से आउटर लार्ज रोड तक और इन क्षेत्रों के साथ लगती छोटी गलियां शामिल हैं।
पहले इन सड़कों का हुआ था निर्माण
नगर परिषद ने पहले सदर क्षेत्र की चार प्रमुख सड़कों का निर्माण किया था। इसमें निगार सिनेमा से सब्जी मंडी तक, हिल रोड से सब्जी मंडी तक, आलूगोदाम से 12 क्राॅस रोड तक का क्षेत्र शामिल है। हालांकि कुछ सड़कों का काम अभी लंबित है क्योंकि इन सड़कों से अभी बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर हटाए जाने हैं।
रिहायशी क्षेत्रों की तैयार हो रही सूची
अंबाला छावनी के जिन रिहायशी क्षेत्रों में गलियों के निर्माण की जरूरत है, उनका खाका भी नगर परिषद द्वारा तैयार किया जा रहा है। वहीं उन गलियाें की भी जानकारी जुटाई जा रही है, जहां की हालत काफी खराब है या फिर इंटरलॉकिंग टाइल्स धंस या टूट चुकी हैं। इस सूची में उन सड़कों को भी शामिल करने की तैयारी है, जिनकी शिकायत वार्ड स्तर पर स्थानीय लोगों से मिली है ताकि उन्हें भी नई सड़कों की सौगात दी जा सके।
विज्ञापन

वर्जन
अंबाला छावनी के 10 अलग-अलग क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण जल्द शुरु हो जाएगा। ठेकेदार ने सड़कों को देख लिया है और उसे तुरंत प्रभाव से कार्य शुरु करने के निर्देश दे दिए हैं। इन सड़कों पर 2.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गली-मोहल्ले की सड़कों को सुधारने की प्रक्रिया भी जल्द शुरु की जाएगी।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता नप सदर।

अंबाला छावनी की क्रॉस रोड नंबरचार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें