हिसार में चल रही प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाली संचारिका, प्रांजल, प्रिधि, जननूर: स्वयं
अंबाला। हिसार में चल रही हरियाणा स्टेट तलवारबाजी चैंपियनशिप में अंबाला के खिलाड़ियों ने सब-जूनियर व कैडेट लड़के व लड़कियों में पदक हासिल किए। यह प्रतियोगिता 29 से 31 अगस्त तक चल रही है। तलवारबाजी के कोच विकास धानिया ने बताया कि सब-जूनियर गर्ल्स एपी टीम में संचारिका, प्रांजल, प्रिधि, जपनूर ने कांस्य पदक हासिल किया, इसके अलावा कैडेट गर्ल्स एपी टीम में रवनूर कौर, उत्साह, प्रांजल ने कांस्य पदक हासिल किया। सब-जूनियर लड़कों की एपी टीम समीर, मानविंद्र, तनवीर, वंशदीप ने कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा ने बधाई दी और भविष्य में इसी तरह बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
हिसार में चल रही प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाली संचारिका, प्रांजल, प्रिधि, जननूर: स्वयं
हिसार में चल रही प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाली संचारिका, प्रांजल, प्रिधि, जननूर: स्वयं