फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए 10 फीसद का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग ने निदेशालय में अपनी रणनीति भेजने के बाद खंड स्तर पर 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब दिसंबर माह से विद्यार्थियों और अध्यापकों को छुट्टी नहीं मिलेगी। ज्यादा जरूरी कार्य होने पर भी छुट्टी मिल सकेगी।
विज्ञापन

खंड स्तर पर विद्यार्थियों की एक्स्ट्रा कक्षा भी लगानी शुरू हो गई हैं। विभाग ने हर खंड को उसके पुराने परीक्षा परिणाम को लेकर 10 प्रतिशत तक परिणाम बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। इस बार यह प्रक्रिया विभाग ने समय रहते ही शुरू कर दी है। जिले की बात करें तो बीते सत्र में खंड बराड़ा का परीक्षा परिणाम सबसे कम रहा था और शहजादपुर का परिणाम सबसे ज्यादा रहा था।
जानिए ये था परिणाम, ये मिला लक्ष्य
खंड पिछले सत्र में परिणाम रहा टारगेट
10वीं 12वीं 10वीं 12वीं
अंबाला वन 49 62 65 75
अंबाला टू 46.12 61.06 65 75
बराड़ा 44 41 65 75
नारायणगढ़ 69 71 72 75
साहा 57 54 65 75
शहजादपुर 60 73 75 90

वर्जन
खंड स्तर पर पिछले सत्र के परीक्षा परिणाम के मुकाबले अलग-अलग टारगेट दिया गया है। इसके लिए सभी खंड ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। पिछले परीक्षा परिणाम के मुकाबले खंड स्तर पर 10 प्रतिशत परिणाम बढ़ाया जाएगा। इस बारे में स्कूल प्रधानाचार्यों से रणनीति भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें