फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर फिर ली 10 जान, 710 मरीज लड़ रहे अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के चलते मौत का ग्राफ नीचे नहीं गिर रहा। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 10 लोगों की जान कोरोना ने ली। लेकिन अंबाला शहर और छावनी के रामबाग श्मशान घाटों में ही कुल 13 चिताएं कोविड प्रोटोकाल के तहत चली। इनके अलावा अन्य श्मशान घाट और कब्रिस्तान का आंकड़ा व बराड़ा, मुलाना, शहजादपुर और नारायणगढ़ में हुई मौत इसमें शामिल नहीं हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा मौत अंबाला शहर एरिया में दर्ज की गई। शुक्रवार को कुल 372 नए केस सामने आए जबकि 404 को डिस्चार्ज किया गया। जिले के प्राइवेट अस्पतालों में इस समय करीब 100 बेड खाली हैं हालांकि सरकारी अस्पताल में कोई भी बेड रिक्त नहीं है। स्थिति इतनी गंभीर है कि मरीजों का इलाज करते हुए अब डॉ. और नर्स इत्यादि की हालत भी बिगड़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

------------------------
इनकी हुई कोरोना से मौत
सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार शुक्रवार को कोरोना ने जलबेहड़ा रोड अंबाला शहर निवासी 58 वर्षीय महिला, वाल्मीकि मंदिर अंबाला शहर निवासी 43 वर्षीय पुरुष, जनसूई निवासी 60 वर्षीय महिला, अंबाला शहर से ही धुरकड़ा निवासी 58 वर्षीय पुरुष, अंबाला शहर अशोक विहार से 70 वर्षीय महिला, बलदेव नगर अंबाला शहर से 56 वर्षीय पुरुष, रामनगर अंबाला शहर से 75 वर्षीय पुरुष, गांव सेकती से 60 वर्षीय महिला, महा शक्ति मंदिर अंबाला शहर से 64 वर्षीय महिला, अंबाला कैंट न्यू दलीपगढ़ से 66 वर्षीय पुरुष की जान कोरोना ने ले ली। यह सभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।
-------------------------
710 मरीज अस्पताल में लड़ रहे कोरोना से जंग
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शुक्रवार शाम तक जिले 710 कोरोना संक्रमित मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन थी। इनमें से जिले के सरकारी अस्पतालों में 211 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे जबकि 29 वेंटिलेटर पर। समाचार लिखे जाने तक जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में कोई भी बेड रिक्त नहीं था। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में करीब 470 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से भी मुलाना अस्पताल में 125 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। घरों की बात करें तो शुक्रवार शाम तक 2620 मरीज होम आइसोलेट थे। जिले में करीब 50 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन

----------------------
मई माह में कोरोना की स्थिति
मई के पहले 14 दिनों में जिले में 136 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है। इस अवधि में 5784 मरीज कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। थोड़ी राहत इस बात की जरूर है कि 5810 को इन 14 दिनों में संक्रमण मुक्त घोषित भी किया गया है। इस माह कोरोना के 34474 सैंपल लिए जा चुके हैं।
-----------------------
यहां से आए नए केस
अंबाला शहर से 95, छावनी से 40, शहजादपुर से 61, मुलाना से 27, बराड़ा से 55, नारायणगढ़ से 29 और चौड़मस्तपुर से 65 नए केस सामने आए। इनमें से सुंदर नगर अंबाला छावनी, मिलाप नगर अंबाला शहर, बीसी बाजार अंबाला कैंट, पुलिस लाइन अंबाला शहर, पथरेहड़ी शहजादपुर, तेपला, कोतवाली बाजार अंबाला शहर व रणजीत नगर और वार्ड नंबर 2 नारायणगढ़, लक्कड़ मंडी बराड़ा से दो-दो, तोपखाना, सोनिया कॉलोनी अंबाला शहर, रतनगढ़ अंबाला शहर, मोती नगर अंबाला शहर, डुलियानी, डिफेंस एन्क्लेव, सेक्टर-10 और सेक्टर-7, अकबरपुर शहजादपुर, फतेहपुर, काला आम्ब व मोती नगर अंबाला शहर से 3-3, दुर्गा नगर अंबाला शहर, थंबड़ बराड़ा व प्रेम नगर अंबाला शहर से 4-4, वार्ड नंबर छह नारायणगढ़ और सेक्टर-9 और सुल्लर से 5- 5, भानोखेड़ी से 8 व अन्य जगह से नए केस सामने आए।
----------------
शुक्रवार को जिले में यह रही कोरोना की स्थिति
शुक्रवार को जिले में 372 नए केस सामने आए। इनको मिलाकर जिले में अब तक 26641 लोगों को जिले में कोरोना हो चुका है। 404 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक जिले में 23 हजार 47 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। शुक्रवार तक जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 3217 थी। इतना ही नहीं अब रिकवरी रेट 86.51 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.40 फीसदी हो गया है। अभी तक जिले में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 377 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है।
--------------------
वैक्सीनेशन की स्थिति
जिले में 2 लाख 70 हजार 155 लोगों को करोना वैक्सीन की पहले डोज लगी है जबकि 95 हजार 926 को दोनों डोज लग चुकी हैं। इस महीने 39 हजार 24 को पहली और 33 हजार 466 को दूसरी डोज लगी। शुक्रवार को 18 से 44 आयु के कुल 369 को पहली डोज लगी जबकि कुल 1498 डोज पूरे दिन में जिलेभर में लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें