फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला छावनी बस स्टैंड से प्रयागराज के लिए गए 10 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला से प्रयागराज स्थित महाकुंभ के लिए शुरू की गई वातानुकूलित बस में पहले दिन अंबाला छावनी बस स्टैंड से लगभग 10 के करीब यात्री प्रयागराज के लिए रवाना हुए। रोडवेज के अधिकारियों ने अंबाला से प्रयागराज के लिए वातानुकूलित बस संचालित कर दी है। यह वातानुकूलित बस चंडीगढ़ से लेकर प्रयागराज के लिए शुरु कर दी है।
विज्ञापन

रोडवेज के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने बताया कि प्रयागराज के लिए एक बस चंडीगढ़ से सुबह 10 बजे चलाई गई है। जो 11 बजे छावनी बस स्टैंड पहुंची। यहां पर कुछ देर रूकने के बाद यात्रियों को लेकर यह बस दिल्ली, फरीदाबाद, मथुरा, कानपुर होते हुए प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। है। इस बस में प्रयागराज तक सफर करने के लिए यात्रियों को 1685 रुपए देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें