फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: इन रेलवे स्टेशनों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; ई-मेल से आई वार्निंग

Wed, 29 Apr 2026 09:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

सुरक्षा एजेंसियों  का कहना है कि फिलहाल किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर जांच अभियान जारी रखा गया है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ दिनों से मिल रही बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुग्राम के स्कूलों को धमकी मिलने के बाद अब अंबाला और रेवाड़ी रेलवे जंक्शन को बम से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही धमकी की सूचना मिली प्रशासन और रेलवे सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। जीआरपी आरपीएफ और सिविल पुलिस की संयुक्त टीमों ने मोर्चा संभालते हुए स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने एक-एक कोने की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान प्लेटफॉर्म से लेकर रेलवे ट्रैक तक हर जगह कड़ी निगरानी रखी गई। सुरक्षा बलों ने स्टेशन परिसर, सभी प्लेटफॉर्म्स और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके साथ ही स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों की बोगियों की भी गहन जांच की गई और यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर जांच अभियान जारी रखा गया है। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की जानकारी तुरंत जीआरपी या आरपीएफ को दें।
विज्ञापन


अंबाला रेलवे जंक्शन को मिले एक धमकी भरे ईमेल में रेवाड़ी जंक्शन का भी उल्लेख किया गया था। इसके बाद से ही रेवाड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है।-विनोद कुमार जांगड़े, इंस्पेक्टर आरपीएफ रेवाड़ी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें