जब अहीरवाल सरकार बनाता है तो मुख्यमंत्री भी इसी क्षेत्र से हो: अखिलेश
अहीरवाल क्षेत्र को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए कहा कि जब अहीरवाल सरकार बनाता है, तो मुख्यमंत्री भी इसी क्षेत्र से होना चाहिए। यही दावा मंत्री राव नरवीर सिंह व मंत्री आरती राव भी कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने अहीर रेजिमेंट के गठन के समर्थन में भी अपनी बात रखी। आगामी चुनावों को लेकर अखिलेश यादव ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की जमानत बचाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया, ताकि इंडिया गठबंधन के सांसद चुनाव प्रचार न कर सकें। इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में यह गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा और कांग्रेस के साथ तालमेल जारी रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मित्र कहे जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने हाथ जोड़कर कहा था, ऐसे मित्र की जरूरत नहीं है।
डॉक्टर विराट वीर की बहन की शादी में भात भरने पहुंचे थे अखिलेश
अखिलेश यादव रेवाड़ी में डॉक्टर विराट वीर की बहन की शादी में भात भरने पहुंचे थे। यहां वह अपनी भांजी डॉ. श्वेता की शादी में शामिल हुए। हरियाणा के पूर्व सीएम दुष्यंत चौटाला भी शादी में पहुंचे थे। अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव की चचेरे बहन कुसुमलता की रेवाड़ी में शादी हुई थी। कुसुमलता की नातिन डॉ. श्वेता हैं। वह विराट अस्पताल में डॉक्टर हैं। उनके मंगेतर डॉ. ऋषभ भी रेवाड़ी के ही रहने वाले हैं। डॉ. ऋषभ बरेली से एमबीबीएस करने के बाद मास्टर ऑफ चिरुर्गिया कर रहे हैं। ऋषभ के पिता राजबीर यादव कृष्णा एजुकेशन सोसाइटी के नाम से स्कूल-कॉलेज चलाते हैं। ऋषभ की पढ़ाई कोसली में हुई। बूढ़पूर गांव निवासी सुखबीर सिंह यादव की बेटी श्वेता ने गाजियाबाद से एमबीबीएश की। डॉ. श्वेता के भाई डॉ. विराट बाल रोग विशेषज्ञ हैं। रेवाड़ी में 2017 से अपना अस्पताल चला रहे हैं।