महिला के साथ छेड़छाड़ तथा मारपीट करने के मामले में सफीदों थाना पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
एक महिला ने 24 अक्तूबर को सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पड़ोसी सुनील ने उसके साथ अश्लील हरकत की। जिसकी शिकायत उसने आरोपी के परिजनों से की तो वे मारपीट पर उतर आए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सुनील, उसकी मां केलो, पिता कृष्ण के खिलाफ छेड़छाड़ तथा मारपीट करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सुनील और कृष्ण को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया।