पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
माइनिंग कारोबारी सुनील भाटिया पर हुए हमले के मुख्य आरोपियों को सोमवार को पुलिस ने पकड़ लिया है। रोबिन उर्फ मोनू निवासी शहजादपुर और मुख्य शूटर अमन निवासी बड़ोत जिला करनाल ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। इस दौरान दोनों की टांगों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां दोनों का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।