फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान पिता: मंदबुद्धि बेटी से की छेड़खानी, गिरफ्तार

Thu, 25 Jul 2013 01:47 PM IST
Yamuna Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के फर्कपुर पुलिस ने मंदबुद्धि बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में उसके पिता पर केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर की। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि सोमवार को वह किसी काम के लिए घर से बाहर गई थी।

रात को भी देर होने से घर नहीं लौट पाई। सुबह जब वह घर पहुंची तो वह रो रही थी। पूछने पर बेटी ने बताया कि रात को उसके पिता ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

इस दौरान बेटी ने बताया कि पहले भी उसके पिता ने उसके साथ कई बार छेड़छाड़ की है। जिसके बाद लड़की की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर इसे डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र विज के संज्ञान में डाला। डीएसपी ने फर्कपुर थाने पहुंचे और महिला और उसकी बेटी की बात की।

पुलिस ने मंगलवार देर शाम आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फर्कपुर थाना प्रभारी रमेश चंद का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद उन्होंने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें