फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 16 साल की लड़की ने किया सुसाइड, मां को बोला- आप काम पर जाओ में कर लूंगी घर का सारा काम

Mon, 01 Jun 2026 12:57 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

फतेहाबाद में 16 साल की लड़की ने सुसाइड कर लिया। मृतका की मां जब घर लौटी तो उसे अपनी बेटी का शव फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद शहर के लाजपत नगर में सोमवार सुबह 16 साल की लड़की किरणा ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान लड़की की मां काम पर गई हुई थी। सूचना मिलने पर महिला जब घर पहुंची तो उसने अपनी बेटी का शव फंदे पर लटका मिला। लड़की को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


अस्पताल में मां बिंदर ने रोते हुए बताया कि उसे सुसाइड करने के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। सोमवार सुबह जब वह काम पर जा रही थी तो उसकी बेटी ने कहा कि आप चले जाओ,मैं घर का सारा काम कर लूंगी लेकिन कुछ देर बाद उसे सूचना मिली कि बेटी ने फांसी का फंदा लगा लिया।  पुलिस को सूचना देने के बाद लड़की को नागरिक अस्पताल में लाया गया। महिला ने बताया कि उसका पति सिरसा में रहता है। दंपती के दो बेटे भी हैं जो पिता के साथ रहते हैं और बेटी मां के पास रहती है। वहीं, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें