जहांगीरपुरा मस्जिद के अलावा दारुल उलूम में भी 120 बेड की व्यवस्था की गई है। संस्था के संचालकों ने प्रशासन के साथ मिलकर यह व्यवस्था खड़ी की है। देश के दूसरे हिस्सों से भी ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जहां पर अब धार्मिक स्थानों को कोविड सेंटर में तब्दील कर लोगों की जान बचाने की कोशिश की जा रही है।
अदालत ने लगाई रूपाणी सरकार को फटकार
गुजरात में कोरोना के सबसे अधिक मरीज अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा में हैं। इन शहरों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। अहमदाबाद के अस्पतालों के बाहर अब एंबुलेंस की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं इस महामारी से जिस अंदाज में राज्य की रूपाणी सरकार लड़ रही हैं, उससे गुजरात हाईकोर्ट संतुष्ट नहीं है। हाईकोट ने रूपाणी सरकार फटकार लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने समय रहते उनके सुझावों पर काम नहीं किया, गंभीर स्थिति से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए, जिसके चलते हालात भयाभय हो गए हैं।