फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहोद जेल तोड़कर भागे 13 कैदियों में से नौ गिरफ्तार

Wed, 06 May 2020 08:43 AM IST
Rajeev Rai पीटीआई, दाहोद
विज्ञापन
जेल में बंद कैदी (प्रतीकात्मक) - फोटो : social media
विज्ञापन

गुजरात के दाहोद जिले की उप जेल से एक मई को भागे 13 विचाराधीन कैदियों में से नौ को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पिछले दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दाहोद के पुलिस अधीक्षक हितेश जायसर के बयान के अनुसार पकड़े गए नौ अपराधियों में पांच हत्या के आरोपी, दो लूट के आरोपी, एक डकैती का आरोपी और एक बलात्कार का आरोपी है।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि एक मई को दाहोद जिले की देवगढ़-बैरिया उप-जेल से भागने के बाद ये नौ जंगलों में घूम रहे थे और फिर अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घर में जाकर छिप गए जहां से पुलिस टीमों ने उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें