फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात : सूरत में दो जगह आग, छत पर फंसे नौ लोग, कपड़ा मिल में दो दमकलकर्मी घायल

Mon, 01 Mar 2021 11:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गुजरात के सूरत शहर में 24 घंटे से भी कम अंतराल में एक आवासीय इमारत और कपड़ा मिल में आग लग गई। इसे बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मी झुलस गए। सूरत के सगरामपुरा इलाके में पांच मंजिला रिहायशी इमारत के भूतल में बिजली के मीटर के बोर्ड में सोमवार दोपहर के आसपास शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। इसका धुआं इमारत की ऊपरी मंजिलों में फैल गया। इससे इसके निवासियों में दहशत उत्पन्न हो गई। 

विज्ञापन


नौ लोगों को छत पर स्थानांतरित किया गया और बाद में उन्हें सुरक्षित नीचे लाया गया। दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और 10 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के अधिकारी नीलेश दवे ने कहा कि दमकल टीम के पहुंचने से पहले एक महिला सहित इमारत के दो निवासी अपनी जान जोखिम में डालकर चौथी मंजिल स्थित एक खिड़की से बाहर निकलकर पास के अपार्टमेंट में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

आग का वीडियो हुआ वायरल
घटना का एक वीडियो कुछ लोगों ने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया। अधिकारी ने कहा कि इमारत भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित है। इसलिए, भूतल पर विस्फोट के बाद धुआं उसकी ऊपरी मंजिलों में फैल गया। 
विज्ञापन


अग्निशमन उपकरणों में हुए विस्फोट से घायल
दक्षिण क्षेत्र के प्रभागीय अधिकारी (आग), राजू गायकवाड़ ने कहा कि इससे पहले रविवार रात लगभग 10 बजे पंडेसरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कपड़ा मिल की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। करीब 15 दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया और देर रात करीब दो बजे आग बुझा दी गई। अधिकारी ने कहा कि इकाई के अंदर मौजूद 12 से अधिक कर्मचारी सुरक्षित बाहर आने में कामयाब रहे। हमारे दो कर्मचारी अग्निशमन उपकरण में विस्फोट होने के कारण घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायल कर्मियों में से एक को हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें