फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात निकाय चुनाव: कांग्रेस ने किए एयर प्यूरीफायर, मुफ्त वाई-फाई जोन, पार्किंग जैसे वादे

Thu, 11 Feb 2021 10:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद
विज्ञापन
ahemdabad - फोटो : indiarailinfo.com
विज्ञापन

गुजरात के छह नगर निगमों के 21 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले विपक्षी कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें राज्य के प्रमुख शहरों के निवासियों के लिए मुफ्त में वाई-फाई जोन एवं पार्किंग बनाने सहित कई वादे किए गए हैं।

विज्ञापन


गुजरात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने घोषणापत्र जारी करते हुए दावा किया कि भाजपा के इन शहरों की सत्ता पर लंबे समय से काबिज रहने के बावजूद जनता उचित सड़क, पेयजल, सीवेज, शिक्षा और किफायती स्वास्थ्य सेवा जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। चावड़ा ने कहा कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो हम इस घोषणा पत्र की तरह मुद्दों को सुलझाने का वादा करते हैं। सत्ता में आने के 24 घंटे के भीतर कांग्रेस संविदा के आधार पर नौकरी रखने की व्यवस्था खत्म कर देगी एवं इन निगमों में नियमित भर्ती शुरू करेगी।

नगर निकाय चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने शहर की वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए सड़क पर एयर प्यूरीफायर लगाने, संपत्ति कर में 50 प्रतिशत कटौती, नगर निगम द्वारा संचालित स्कूलों में मुफ्त में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने एवं कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से प्रभावित दुकानदारों एवं कारोबारियों को कर में छूट देने का वादा किया है। पार्टी ने अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर और भावनगर में मुफ्त वाई-फाई जोन और पार्किंग सुविधा देने का भी वादा किया है।
विज्ञापन


सभी छह नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा
उल्लेखनीय है कि इस समय सभी छह नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की तर्ज पर कांग्रेस ने प्रत्येक वार्ड में मौलिक चिकित्सा सुविधा देने के लिए तिरंगा क्लीनिक स्थापित करने का वादा किया है। कांग्रेस ने कहा कि वह नगर निगम द्वारा संचालित कुछ स्कूलों को मॉडल स्कूलों में तब्दील करेगी, जहां पर पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दी जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें