फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: रिश्वत मांगने के आरोप में सरकारी इंजीनियर गिरफ्तार, एसीबी ने जब्त की रिकॉर्ड 2.27 करोड़ रुपये की नकदी

Wed, 21 Jul 2021 11:27 AM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, अहमदाबाद

सार

एसीबी ने मंगलवार को बताया कि उसने एक सरकारी अधिकारी के पास से रिकॉर्ड 2.27 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं, जिसे 16 जुलाई को कथित तौर पर 1.21 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत मांगने के आरोप में एक सरकारी इंजीनियर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से रिकॉर्ड 2.27 करोड़ रुपये नकदी जब्त की। 

विज्ञापन


एसीबी ने मंगलवार को बताया कि उसने एक सरकारी अधिकारी के पास से रिकॉर्ड 2.27 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं, जिसे 16 जुलाई को कथित तौर पर 1.21 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

गुजरात एसीबी ने एक विज्ञप्ति में इसे अपने इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जब्ती बताते हुए कहा कि उसने गांधीनगर में समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) कार्यालय में तैनात राजकीय परियोजना अभियंता (क्लास 2) निपुण चोकसी के एक लॉकर से 10 लाख रुपये मूल्य का 300 ग्राम सोना भी बरामद किया है।
विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया कि पाटन में एसएसए के लिए कुछ काम पूरा करने वाले एक ठेकेदार ने एसीबी से रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी, जिसके बाद 16 जुलाई को चोकसी को 1.21 लाख रुपये लेते समय पकड़ा गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, उसके घर से 4.12 लाख रुपये और दो अलग-अलग बैंक लॉकरों से 74.50 लाख और 1,52,75,000 रुपये बरामद किये गए। जांच में पता चला कि चोकसी ठेकेदारों से काम पूरा करने के लिये एक प्रतिशत कमीशन वसूलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें