फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजनी व कासिम की तारीफ : सोमनाथ में वीडियो शूट कर किया वायरल, गुजरात पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 16 Mar 2021 11:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, सोमनाथ
विज्ञापन
सोमनाथ मंदिर - फोटो : Social media
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में लूट-पाट करने वाले महमूद गजनी और अरब आक्रांता मोहम्मद बिन कासिम की तारीफ की गई है। इसे लेकर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

गीर सोमनाथ जिले में प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर से करीब आधे किलोमीटर की दूरी पर यह वीडियो शूट किया गया है। उसमें आरोपी, महमूद गजनी द्वारा मंदिर में की गई लूटपाट की ऐतिहासिक घटनाओं को कथित रूप से याद करते हुए और उसकी एवं बिन कासिम की तारीफ करते हुए सुना जा रहा है।
मंदिर न्यास के प्रबंधक ने दर्ज कराया केस
सोमनाथ मंदिर न्यास के प्रबंधक विजयसिंह चावड़ा ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गीर सोमनाथ के पुलिस अधीक्षक राहुल त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि यह वीडियो किसी बाहर के व्यक्ति ने बनाया है जो सालभर पहले सोमनाथ आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें