फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में भक्तों ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए भगवान शिव को चढ़ाए केकड़े

Sat, 13 Jan 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
शिव मंदिर - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात के रामनाथ शिव घेला मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव को केकड़े चढ़ाए हैं। सूरत के उमरा में स्थित इस मंदिर में आने वाले भक्तों का कहना है कि केकड़े चढ़ाने से उनका स्वास्थ्य सही-सलामत रहेगा और इससे कान संबंधित बीमारियां भी ठीक होती हैं।

विज्ञापन


मकर संक्रांति के मौके पर जिंदा केकड़े भगवान शिव को चढ़ाए जाते हैं। मंदिर के पुजारी का कहना है कि इस परंपरा का उल्लेख हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ रामायण में मिलता है। वे ऐसा अपनी मन्नतें पूरी करने के लिए करते हैं।

केकड़े समर्पित करने की प्रथा दशकों पुरानी है। इस मामले पर मंदिर के पुजारी का कहना है कि समुद्र की लहर में बह आए एक केकड़े ने भगवान राम को प्रसन्न कर दिया था। जिसके बाद उसे पूजा का एक अभिन्न अंग बने रहने का आशीर्वाद मिला था। इसी वजह से लोग मंदिर में अपनी बीमारी को लेकर आते हैं और उसे चढ़ाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें