फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गायिका ने संगीत समारोह में किया कोरोना नियमों का उल्लंघन, 14 पर मामला दर्ज

Sun, 13 Dec 2020 07:43 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

गुजरात के मेहसाणा में एक लोक गायिका ने लाइव संगीत समारोह में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाईं। पुलिस ने गुजरात की एक लोकप्रिय गायिका और 13 अन्य पर मेहसाणा जिले में एक शादी समारोह के दौरान लाइव संगीत समारोह में कोविड-19 नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि विसनगर तालुका में शुक्रवार आयोजित इस समारोह के संबंध में 14 आरोपियों में से आठ को गिरफ्तार कर लिया गया। शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। विसनगर (तालुका) थाने के अधिकारी ने बताया कि गायिका को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है। 


अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस समारोह के ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कथित तौर पर बड़ी संख्या में लोगों को गायिका और अन्य के गीतों पर नाचते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में लोग बिना मास्क पहने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


आठ लोगों को गिरफ्तार किया 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में जांच की और पाया कि लोगों ने कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है। लोक गायिका समेत 14 के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन गायिका को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बता दें कि दुनिया भर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में अब तक कोरोना से 98.59 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 1.43 लाख लोगों की कोरोना वायरस से जान जा चुकी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 1,204 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,26,508 हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य में संक्रमण से अब तक 4,160 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें