गोरखपुर। 26 मार्च को होली के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणि उद्यान भी आमजन के लिए बंद रहेगा। प्राणि उद्यान के निदेशक विकास यादव ने बताया कि होली के दृष्टिगत मंगलवार को चिड़ियाघर को आम जनमानस के लिए बंद रहेगा। बुधवार से पर्यटक आम दिनों की तरह प्राणि उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे। संवाद