गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान के खुलने का समय ठंड में बदल गया है। एक नवंबर से चिड़ियाघर सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुलेगा। अभी इसके खुलने का समय सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक है। निदेशक मनोज शुक्ला ने बताया कि शीतकाल में दिन छोटा होता है। ऐसे में समय में कुछ बदलाव किया गया है। संवाद