गोरखपुर। चिड़ियाघर के गार्ड इंद्रजीत की रविवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी कर रविवार की रात वापस घर जाते समय मोतीराम अड्डा के पास अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोग प्राथमिक उपचार केंद्र खोराबार लेकर आए। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश ने बताया कि इंद्रजीत लंबे समय से चिड़ियाघर में कार्यरत थे। निजी फर्म की तरफ से उनसे सेवाएं ली जा रही थीं। इनकी चार बेटियां हैं। प्रबंधन के सभी सदस्यों ने मिलकर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहयोग राशि भी परिजनों को दी है। संवाद